हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 की घोषणा,हिमाचल प्रदेश में चुनाव 1 चरण में होगी संपन्न
POLITICS NEWS

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 की घोषणा,हिमाचल प्रदेश में चुनाव 1 चरण में होगी संपन्न

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपके अपने वेबसाइट इंडिया टुडे लाइव पर आज के इस आर्टिकल में हम लोग जानेंगे कि हिमाचल प्रदेश चुनाव कब से होगा,तथा विधानसभा चुनाव की कुल सीटों की संख्या कितनी है,तथा चुनाव परिणाम कब घोषित किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में इन्हीं सब चीजों पर चर्चा की जाएगी। तो कृपया इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। 

चुनाव की तिथि

साथियों आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव 12 नवंबर 2022 से आरंभ होगा यह चुनाव एक ही चरण में संपन्न हो जाएगा तथा चुनाव का परिणाम 26 दिन बाद यानी कि 8 दिसंबर 2022 को घोषित किया जाएगा प्रदेश हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव सीटों की कुल संख्या 68 है जिस पर चुनाव होना है। 

हिमाचल प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटों पर जीत दर्ज किया था वहीं कांग्रेस ने 21 सीटें तथा सीपीएम ने 1 सीटें अन्य पार्टियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछले साल के मुकाबले चुनाव इस चुनाव में बुथ की संख्या में भी वृद्धि होगी। पिछले बार पिछले चुनाव में बुथ की कुल संख्या 7581 तथा इस बार बुथ की कुल संख्या 7881 होगी, जिससे कि मतदाताओं को थोड़ी सुविधा होगा। 

पहाड़ों में फिर खिलेगा कमल अन्य पार्टियां बनेगी सरकार।

हिमाचल प्रदेश में अभी विधानसभा का चुनाव होना है जहां विधानसभा सीटों की कुल संख्या 68 है जिसमें से सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की आवश्यकता होती है। पहाड़ों में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी इस चुनाव में उतरेंगे।बीजेपी तथा कांग्रेस आम आदमी पार्टी CPM सभी पार्टी ने 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार को उतार दिया है।यह एक ऐसा प्रदेश है जो हर चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को बदलते आ रही है,लेकिन क्या इस बार फिर से हिमाचल की जनता बीजेपी को ही सरकार में आने का मौका देगी या कोई अन्य पार्टी यहां सरकार बनाएगी। 

हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले कई चुनावों में बारी-बारी  अलग अलग पार्टी को सरकार बनाने का मौका देती आई है।हिमाचल प्रदेश की जनता हमेशा बीजेपी तथा कांग्रेस को मौका देती थी।  लेकिन इस चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में आयी हैं । 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार लगभग एक तिहाई सीट नए उम्मीदवारों को दिया है।भाजपा ने उम्मीदवारों के प्रथम सूची को में 62 उम्मीदवारो में से 19 उम्मीदवार ऐसे हैं जो कि पहली बार चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखलाएंगे। भाजपा की तरफ से पहली उम्मीदवार सूची में पांच डॉक्टर तथा एक सेवानिर्वित आईएएस ऑफिसर हैं।इसी के साथ चंबल में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार इंदिरा कपूर को पार्टी के तरफ से टिकट दिया गया था लेकिन इंदिरा कपूर को  हटाकर नीलम नैयर को चंबल विधानसभा चुनाव  से चुनाव लड़ाया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की संख्या

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 55,74,793 हैं। जिसमें की 55,07,261  मतदाता सामान्य रूप में अपना मत का प्रयोग करेंगे। वहीं से 67532 मतदाता सर्विस वोट मत का प्रयोग करेंगे। 

गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा, गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा

JEE Main,CUET और NEET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन अगले महीने से शुरू,देखे कब से होगा रजिस्ट्रेशन ? पूरी जानकारी हिंदी में

कैसे मिलेगी भारत को UNSC में स्थाई सदस्यता ? UNO का गठन क्यों हुआ था ? जानें पूरी खबर हिंदी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *