गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा, गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा
POLITICS NEWS

गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा, गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपके अपने वेबसाइट इंडिया टुडे लाइव पर आज के इस आर्टिकल में हम लोग जाने वाले हैं कि गुजरात विधानसभा चुनाव कब से है तथा विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम क्या है चुनाव परिणाम कब घोषित किया जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

लंबे अंतराल के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही गुजरात के सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से अपने-अपने दावों और उम्मीदवारों की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है।  पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी इस बार भी अपनी जीत के दावे कर रही है,पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था।     गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

दो चरणों में कराए जाएंगे चुनाव संपन्न

गुजरात के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 1 दिसंबर जिसमें 89 सीटों पर और दूसरा चरण 5 दिसंबर 2022 को जिसमें 93 सीटों पर मतदान होगा। मतों की गणना 8 दिसंबर 2022 को होगी।  8 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजों की भी घोषणा होगी।

गुजरात विधानसभा की मौजूदा स्थिति 

गुजरात विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 182 है तथा सरकार बनाने के लिए न्यूनतम 92 सीटों की आवश्यकता है।  पिछले चुनाव में भाजपा को 111 सीटे , कांग्रेस को 62 सीटे अन्य को 4 सीटे और खाली सीटों की संख्या 5 है। 

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल अपने दिल्ली मॉडल और पंजाब में भी अपनी सरकार बनाने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव में जाने का योजना बना रही है।

गुजरात में मतदाताओं की संख्या

गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.53 करोड़ एवं महिला मतदाताओं की संख्या 2.37 करोड़ है। 4.6 लाख  मतदाता पहली बार अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में क्या कुछ खास रहेगा

  1.  अपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने पर पार्टी को उसका कारण बताना होगा।
  2.  हर जिले में कुछ बूथ  ऐसे रहेंगे जहां एकदम युवा निर्वाचन कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे।
  3.  चुनाव मैदान में दो परंपरागत प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस के साथ अबकी बार आम आदमी पार्टी की सक्रियता के कारण चुनाव त्रिकोणीय हो गया है।
  4. केवाईसी( KYC ) प्रणाली में उम्मीदवार की जानकारी होगी।
  5.  करोना मरीज अपने घर से ही वोट डाल सकेंगे।
  6.  80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं 40% से अधिक दिव्यांगता से प्रभावित मतदाता अपने घर से ही बैलट पेपर के जरिए मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

CMEI की रिपोर्ट के अनुसार,बिहार की बेरोजगारी दर, राष्ट्रीय बेरोजगारी दर के लगभग दुगनी

SSC GD Constable 2022 आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *