नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आपने वेबसाइट इंडिया टुडे लाइव पर आज के इस आर्टिकल में हम लोग इस बात को जानेंगे कि बिहार पुलिस भर्ती 2022-2023 के लिए बिहार सरकार की तरफ से कितने सीटों पर भर्ती किया जाएगा। तो कृपया इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें। दोस्तों बिहार पुलिस में बंपर भर्ती जिसमें 44000 पदों का सृजन किया गया है। इस का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कुछ ही दिनों में नवंबर या दिसंबर महीने में वैकेंसी आ जाएगी। जिसका शैक्षणिक योग्यता , शारीरिक योग्यता क्या होगी यह पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए, 44000 पदों पर बंपर भर्ती आवेदन करने की तरीका देखें। Bihar Police
बिहार पुलिस में भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता
इस भर्ती में पूरे भारत के पुरुष महिला और थर्ड जेंडर को भी शामिल किया गया है।
अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता
मध निषेध सिपाही पद के लिए शैक्षणिक योग्यता:- दिनांक 1 जनवरी 2022 तक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री अथवा आचार्य का प्रमाण पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होगी।
अभ्यार्थी की उम्र की गणना 1जनवरी 2022 के अनुसार होगी। अगर यह नोटिफिकेशन की बहाली दिसंबर महीने में आती है तो इसकी उम्र की गणना 1जनवरी 2022 के अनुसार होगी और अगर यह वैकेंसी जनवरी 2023 में आती है तो इसमें उम्र की गणना 1जनवरी 2023 से होगी।बिहार पुलिस भर्ती
अलग-अलग लोगो के लिए उम्र की सीमा अलग होगी
- सामान्य वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।
- पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।
- पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिलाओं तथा थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष रखी गई है।
अभ्यार्थी के उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी इसके अलावा किसी और प्रमाण को आधार नहीं माना जाएगा।
अभ्यार्थी की शारीरिक मापदंड
ऊंचाई, सीना और वजन के लिए कोई अंक नहीं होगा परंतु अहर्ता पूरी नहीं करने वाले अभ्यार्थी असफल घोषित किए जाएंगे।बिहार पुलिस भर्ती
ऊंचाई:-
- अनारक्षित एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेंटीमीटर।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेंटीमीटर।
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेंटीमीटर।
- सीने :- सिर्फ पुरुषों के लिए
- सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए – 81 सेंटीमीटर न्यूनतम और फुला कर 86 सेंटीमीटर न्यूनतम।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर न्यूनतम और फुलाकर 86 सेंटीमीटर न्यूनतम।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर न्यूनतम और फुलाकर – 84 सेंटीमीटर न्यूनतम।
( सीना की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य होगा)
महिलाओं के लिए सीना की माप नहीं होगी।
सभी वर्गों के महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है
नियुक्ति की प्रक्रिया:-
प्रथम चरण लिखित परीक्षा:- आवेदन की जांच के बाद अगर उनका आवेदन सही पाया जाता है तो उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मेट्रिक या समकक्ष स्तर की होगी और लिखित परीक्षा कुल 100 अंक के होंगे प्रश्नपत्र 2 घंटे का होगा और 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होंगे। Bihar Police
उत्तर पुस्तिका:- उत्तर पुस्तिका में दो प्रति होगी जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रतीक रूप में केंद्रीय चयन बोर्ड के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के पश्चात 1 वर्ष के लिए सुरक्षित रखी जाएगी। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका पर अपना रोल कोड, प्रश्न पुस्तिका का नंबर एवं आवश्यक जानकारी सही गोले में ही भरेंगे अन्यथा उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और इसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
पाठ्यक्रम:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दसवीं अथवा समकक्ष की होगी। लिखित परीक्षा में जो विषय होंगे उसमें मुख्य रूप से हैं हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान( इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र) विज्ञान (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान) सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामलों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। Bihar Police
लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल माने जाएंगे। लिखित परीक्षा अंतिम मेघा सूची के आधार पर नहीं होगा। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग होगा। Bihar Police
द्वितीय चरण शारीरिक योग्यता:-
शारीरिक योग्यता के लिए कुल 100 अंक होंगे।
दौड़:- अधिकतम अंक 50 . सभी कोटि के पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ जिसमें अधिकतम समय 6 मिनट रखा गया है। इसमें अलग-अलग समय में दौड़ पूरे करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग अंक का प्रावधान है।
5 मिनट से कम समय में अपनी दौड़ पूरी कर लेने वाले अभ्यर्थी को पूरे 50 अंक मिलेंगे।
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड तक के लिए 40 अंक।
5 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकंड तक 30 अंक।
5 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 6 मिनट तक 20 अंक।
6 मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
सभी को टीके महिलाओं के लिए 1000 मीटर की दौड़ होगी। जिसके लिए अधिकतम 5 मिनट रखे गए हैं। महिलाओं के लिए भी अलग-अलग अंक निर्धारित हैं।
4 मिनट से कम में पूरे 50 अंक मिलेंगे।
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक 40 अंक।
4 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकंड तक 30 अंक।
4 मिनट 40 सेकेंड से अधिक एवं 5 मिनट तक 20 अंक।
5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
गोला फेक:- अधिकतम 25 अंक सभी कोटि के पुरुषों के लिए 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट फेकना होगा। इसने भी अंक प्राप्त करने के अलग-अलग कैटिगरीज हैं।
16 फीट से 17 फीट तक 9 अंक।
17 फीट से ज्यादा और 18 फीट तक 13 अंक।
18 फीट से ज्यादा और 19 फीट तक 17 अंक।
19 फीट से ज्यादा 20 फीट तक 20 अंक।
20 फीट से ज्यादा 25 अंक।
16 फीट से कम सेट ने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा |
सभी कोटि की महिलाओं के लिए 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेकना अनिवार्य होगा।
12 फीट से 13 फीट तक 9 अंक।
13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक 13 अंक।
14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक 17 अंक।
15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक 21 अंक।
16 फीट से ज्यादा 25 अंक।
12 फीट से कम गोला फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा | Bihar police
ऊंची कूद :- अधिकतम 25 अंक।
सभी कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट
4 फीट के लिए 13 अंक, 4 फीट 4 इंच के लिए 17अंक, 4 फीट 8 इंच के लिए 21 अंक और 5 फीट के लिए 25 अंक।
4 फीट से कम कूदने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा।
सभी कोटी के महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 3 फीट
3 फीट के लिए 13 अंक। 3 फीट 4 इंच के लिए 17 अंक, 3 फीट 8 इंच के लिए 21 अंक, 4 फीट के लिए 25 अंक।
3 फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा। Bihar Police
मेधा सूची एवं नियुक्ति की अनुशंसा
मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं दौड़ ऊंची कूद तथा गोला फेंक में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। Bihar Police
आवेदन पत्र के लिए शुल्क
बिहार राज्य के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वह किसी भी वर्ग या कोटि की पुरुष- महिला हो उनके लिए ऑनलाइन आवेदन का शुल्क ₹765 होगा। बिहार राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्य के मूल निवासी सभी कोटी वर्ग की महिलाएं अभ्यार्थियों एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का शुल्क ₹180 है।
ऑनलाइन आवेदन कहां करें
अभ्यार्थी सिपाही भर्ती के लिए वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/ पर जाकर “Prohibition Deptt. के Tab में जाकर Adv. No. 02/2022 पर क्लिक करें। संबंधित लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा सकती है। Bihar Police
- डिजिटल करेंसी क्या हैं ? भारत की डिजिटल करेंसी ,डिजिटल प्रणाली और भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा ?
- फीफा विश्व कप फुटबॉल 2022 एक रोमांच – गोल है दुनिया और गोल की दुनिया