बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा - 2023 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी
Bihar Board

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा – 2023 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी

दोस्तों आज हम चर्चा करेंगे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा – 2023 के मॉडल प्रश्न पत्र के बारे में। दोस्तों जैसा कि आपको मालूम है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 की परीक्षा 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023 तक चलेगी इसमें 1635 383 परीक्षार्थी शामिल होंगेइसलिए यह जानना अति आवश्यक है कि  इसमें प्रश्नों की संख्या कितनी होगी, कितने कैटेगरी के प्रश्न होंगे और कितने प्रश्नों के हमें उत्तर देखने हैं।  इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। bihar board 2023बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा – 2023 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा – 2023 के लिए मॉडल पेपर के साथ-साथ मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। अब मैट्रिक के सभी विषयों के मॉडल पेपर और मॉडल सेट सभी विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

मॉडल पेपर और मॉडल सेट 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मॉडल पेपर से साफ हो गया है कि इस बार  प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर दुगनी रहेगी।  2023 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दुगने प्रश्न पूछे जाएंगे।  लेकिन स्टूडेंट को इसमें आधे प्रश्नों के ही जवाब देना है।  वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है।  अगर विद्यार्थी चाहे तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट   पर जाकर मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।  bihar board 2023

परीक्षार्थियों को पूछे गए प्रश्नों में से आधे प्रश्न का देना होगा जवाब

मैट्रिक के विज्ञान विषय में प्रश्न पत्र – 35 पेज का होगा, जबकि संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र – 21 पन्ने का होगा।  मैट्रिक में गणित में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे वही साइंस विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे।  इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है लेकिन विद्यार्थियों को केवल 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के ही जवाब देने होंगे।  इसी प्रकार लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 6 होगी।  जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 8 प्रश्न पूछे जाएंगे।  सभी में से 4-4 प्रश्नों का  जवाब देना है।  इसी तरह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या  फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 2 – 2 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक विषय में कम से कम एक प्रश्न का जवाब देना अनिवार्य है।  यानी कि 110 में से छात्रों को 55 कुल सवालों के जवाब देने हैं।  वही मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें 100  प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे जिसमें से 50 का जवाब देना है।  अगर स्टूडेंट 50 से  ज्यादा प्रश्नों का जवाब देता है तब भी मूल्यांकन 50 प्रश्नों में ही होंगे।  30  लघु उत्तरीय होंगे जिसमें से परीक्षार्थी को आधे यानी 15 प्रश्नों के जवाब देने हैं और 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे जिसमें 4 प्रश्न का जवाब देना है।  यानी कि 138 में से 69  प्रश्न का जवाब स्टूडेंट को देना है।  अन्य विषय में भी यही कंसेप्ट लागू रहेगा  वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र – 1 अंक,  लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक  और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न –  5 अंकों के होंगे।    bihar board 2023

  1. BPSC के नए नियम-परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव
  2. क्या विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में शुरू होगा 4 वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *